{"_id":"69a6a4c51bffce3bc5098813","slug":"video-temples-closed-due-to-the-sutak-period-before-the-lunar-eclipse-in-shahjahanpur-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: चंद्रग्रहण से पहले सूतक लगने से मंदिरों के कपाट हुए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: चंद्रग्रहण से पहले सूतक लगने से मंदिरों के कपाट हुए बंद
Mukesh Kumar
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:37 PM IST
Link Copied
होली से एक दिन पहले चंद्रग्रहण लगने पर सूतक लगने के कारण शाहजहांपुर में मंगलवार को सुबह मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं। इस दौरान घरों में पूजन करने के साथ ही भजन कीर्तन भी किए गए। चंद्रग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिरों के कपाट खोले जाएंगे। पुजारियों के अनुसार, चंद्रमा के उदय के बाद 6:20 बजे से चंद्रग्रहण शुरू होगा। यह 6:47 बजे तक रहेगा। चंद्रग्रहण से नौ घंटे पहले सूतक लगने के चलते सुबह में मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। बाबा विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन मंदिर, श्री रुद्र बाला जी धाम, कालीबाड़ी मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर, मंडी स्थित देवी मंदिर समेत तमाम मंदिरों के कपाट बंद रहे। श्री रुद्र बाला जी धाम के पुजारी पंडित डॉ.कान्हा कृष्ण शुक्ला ने बताया कि चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान कर कपाट खोले जाएंगे। उसके बाद मंदिरों में पूजा-अर्चना प्रारंभ होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।