{"_id":"69ef4bc8aa375880b70c638a","slug":"endoscopy-tests-will-soon-begin-at-the-government-medical-college-in-shahjahanpur-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगी एंडोस्कोपी जांच, मरीजों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगी एंडोस्कोपी जांच, मरीजों को मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 27 Apr 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
सार
शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में जल्द ही एंडोस्कोपी जांच की सुविधा शुरू हो जाएगी। करीब 18 लाख रुपये की एंडोस्कोपी मशीन शासन से मिल गई है। इसके लिए लैब बनना भी शुरू हो गया है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज का प्रशासनिक भवन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में जल्द ही एंडोस्कोपी जांच की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। शासन से मशीन मिल गई है। मशीन लगाने के लिए लैब बनना शुरू हो गई है। यह सेवा शुरू होने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
Trending Videos
एंडोस्कोपी मशीन की कीमत करीब 18 लाख रुपये है। इसके शुरू होने से जांच के लिए मरीजों को निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस सेवा के शुरू होने से गले, पेट, लिवर और गॉल ब्लैडर से संबंधित बीमारियों का सटीक और आसानी से पता लगाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच से मरीजों को मिल सकेगा बेहतर उपचार
अभी तक डॉक्टर अपने अनुभव व प्रारंभिक जांच के बाद जरूरी दवाइयां लिखते थे। अब इस मशीन से मरीजों के पेट की आंतरिक जांच होगी। इससे यह पता चल जाएगा कि वास्तव में मरीज को क्या समस्या है। जांच के अनुसार ही मरीजों का उपचार किया जाएगा।
जिले में गंभीर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं से जूझ रहे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस मशीन के लगने से समय के साथ रुपयों की भी बचत होगी। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि एंडोस्कोपी मशीन मिल गई है। इसके लिए लैब बनना शुरू हो गई है। जल्द ही मरीजों को इसकी सेवाएं मिलेंगी।

कमेंट
कमेंट X