सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Matikala Board will provide free residential craftsmanship training.

Shahjahanpur News: माटीकला बोर्ड देगा निशुल्क आवासीय शिल्पकारी प्रशिक्षण

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
The Matikala Board will provide free residential craftsmanship training.
विज्ञापन
15 मई तक कर सकते ऑनलाइन आवेदन
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत माटीकला और माटी शिल्पकला को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। बोर्ड माटीकला कारीगरों और शिल्पियों को आधुनिक तकनीक से उत्पाद बनाने के लिए 15 दिवसीय निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान करेगा। यह प्रशिक्षण पिपरौला स्थित मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र पर आयोजित किया जाएगा।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी शिशुपाल सिंह ने बताया कि इच्छुक नवयुवक और युवतियां 15 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन https://upmatikalaboard.in/ पर किए जा सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान दैनिक उपयोग की वस्तुएं, सजावटी सामान, खिलौने और मूर्तियां बनाना सिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें मिट्टी के उत्पादों पर कटिंग, पच्चीकारी, चित्रकारी और नक्काशी जैसी विधाओं का भी प्रशिक्षण शामिल होगा। प्रशिक्षणार्थियों को बैंक से ऋण प्राप्त कर अपनी इकाई स्थापित करने की योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। चयन विभाग या शासन द्वारा गठित चयन समिति द्वारा किया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि में भोजन और आवास की निशुल्क व्यवस्था होगी। प्रशिक्षण के समापन पर छात्रवृत्ति की धनराशि सीधे प्रशिक्षार्थी के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी।
--
पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए और उसकी आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी हो। उसे माटीकला की जानकारी होनी चाहिए और साक्षर होना अनिवार्य है। आवेदन फॉर्म के साथ फोटो, आधार कार्ड, योग्यता प्रमाणपत्र, बैंक पासबुक की छाया प्रति और जाति प्रमाणपत्र संलग्न करना होगा। एक राशन कार्ड पर एक परिवार से केवल एक सदस्य का ही चयन किया जाएगा। चयन में दिव्यांग, बीपीएल परिवार के सदस्यों और महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed