सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Demand for Installing Streetlights on the Highway

Shahjahanpur News: हाईवे पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
Demand for Installing Streetlights on the Highway
विज्ञापन
कांट। ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने बरेली मोड़ से कांट टाउन एरिया सीमा तक निर्माणाधीन फोरलेन हाईवे पर स्ट्रीट लाइटें लगाने की मांग की गई है। उन्होंने इस संबंध में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह को पत्र लिखा है। विधायक ने रात में होने वाली दुर्घटनाओं और राहगीरों की सुरक्षा को देखते हुए यह आवश्यकता जताई है।
Trending Videos


विधायक ने अपने पत्र में बताया कि इस फोरलेन पर कई कॉलोनियां, औद्योगिक क्षेत्र, खाद फैक्टरी, मेडिकल कॉलेज और कई शिक्षण संस्थान स्थित हैं। मार्ग पर हर एक से दो किलोमीटर पर गांवों को जाने वाले कट भी हैं। रात के समय अंधेरा होने के कारण वाहन चालकों को स्पष्ट दिखाई नहीं देता, जिससे आए दिन गंभीर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावन माह में लाखों कांवड़ यात्री इसी मार्ग से गुजरते हैं। भविष्य में गंगा एक्सप्रेस-वे का उतार-चढ़ाव भी इसी विधानसभा क्षेत्र से होगा, जिससे मार्ग पर यातायात और बढ़ेगा। रात्रि में पर्याप्त रोशनी न होने से यह स्थिति और गंभीर हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed