सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Santosh Nishad became the president of the society, announced the renovation of the Nishad Vansh Panchayati temple

Ayodhya News: संतोष निषाद बने समाज के अध्यक्ष, निषाद वंश पंचायती मंदिर के जीर्णोद्धार की घोषणा

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 15 Mar 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
Santosh Nishad became the president of the society, announced the renovation of the Nishad Vansh Panchayati temple
नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष निषाद का स्वागत करते लोग।
विज्ञापन
अयोध्या। नंदीग्राम स्थित भरतकुंड के निषाद वंश पंचायती मंदिर में रविवार को निषाद समाज की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज की एकता और संगठन को मजबूत करने को लेकर विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई। इस दौरान संतोष निषाद को निषाद समाज का अध्यक्ष अगले तीन वर्षों के लिए सर्वसम्मति से चुना गया है।
Trending Videos


कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज को संगठित और सशक्त बनाने पर जोर देते हुए कहा कि सभी को एकजुट होकर समाज के विकास के लिए कार्य करना चाहिए। समारोह में गीत-संगीत का भी आयोजन किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष निषाद ने निषाद वंश पंचायती मंदिर के जीर्णोद्धार और उसे भव्य स्वरूप देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन मंजीत निषाद बाबा और लक्ष्मण निषाद दास ने किया। इस मौके पर रामसेवक दास, रामदुलार निषाद, देशराज निषाद (पूर्व प्रधान), डॉ. अशोक निषाद, निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष आसाराम निषाद, जसपाल निषाद, संजय फौजी, मंजू निषाद, सूरज निषाद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed