{"_id":"69f62834d408a412b70f768f","slug":"shivam-patel-embarking-on-a-3000-km-bicycle-journey-arrives-in-ramnagari-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-148546-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 3000 किमी साइकिल यात्रा पर निकले शिवम पटेल पहुंचे रामनगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 3000 किमी साइकिल यात्रा पर निकले शिवम पटेल पहुंचे रामनगरी
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 02 May 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कारगिल युद्ध के शहीदों की स्मृति में 3000 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर निकले युवा साइक्लिस्ट शिवम पटेल शनिवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान श्रीराम के दर्शन कर यात्रा की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया।
महाराजगंज जिले के करौता गांव निवासी 20 वर्षीय शिवम पटेल ने इस यात्रा की शुरुआत देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ की है। उनकी यह यात्रा पैतृक गांव से शुरू होकर कारगिल तक जाएगी, जिसकी कुल दूरी करीब 3000 किमी है। आगे यह यात्रा मिगला और जिंगला मोटरेबल पास तक पूर्ण होगी। शिवम पटेल पहले भी अपने साहसिक अभियानों के लिए चर्चा में रह चुके हैं। वह एमटीबी (माउंटेन बाइकिंग) में तीन बार गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। इसके अलावा एक नवंबर 2022 से 2023 के बीच 28,000 किलोमीटर की अखिल भारतीय साइकिल यात्रा का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज है। कम उम्र में साइकिल से माउंट एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचकर उन्होंने एक और कीर्तिमान स्थापित किया है।
Trending Videos