फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The city of Ram immersed in devotion to Lord Shiva on a Sawan Monday

Ayodhya News: सावन सोमवार पर शिवभक्ति में भीगी रामनगरी

Mon, 17 Aug 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 17 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
The city of Ram immersed in devotion to Lord Shiva on a Sawan Monday
क्षीरेश्वरनाथ मंदिर में जला​भिषेक करते श्रद्धालुगण।
अयोध्या। सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के संयोग पर रामनगरी में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बारिश के बीच करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने विभिन्न शिवालयों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक किया। सुबह से ही प्राचीन नागेश्वरनाथ मंदिर समेत क्षीरेश्वरनाथ, पंचमुखी महादेव सहित अन्य मंदिरों में भक्तों की कतार लग गई। हर हर महादेव और बोल बम के जयकारों से रामनगरी गूंजती रही।
विज्ञापन

ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालु सरयू में स्नान कर हाथों में जल, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प लेकर शिवालयों की ओर बढ़ते रहे। नागेश्वरनाथ मंदिर में सबसे अधिक भीड़ रही। यहां श्रद्धालुओं को जत्थों में प्रवेश देकर दर्शन कराया गया। प्रवेश और निकासी के मार्ग अलग-अलग रखे गए थे।
विज्ञापन

कांवड़ियों ने भी सरयू जल से भगवान शिव का अभिषेक किया। पंडितों के मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच मंदिरों में रुद्राभिषेक, पंचामृत स्नान और दुग्धाभिषेक होता रहा। नागपंचमी के कारण शिवालयों के साथ नाग देवता के मंदिरों में भी विशेष पूजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने नाग देवता का पूजन कर सुख-समृद्धि और परिवार की रक्षा की कामना की। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई स्थानों पर मेले भी लगे। बारिश के बीच रामनगरी में दिनभर भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रमुख मंदिरों और मेला क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहा। चार पहिया वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित रखा गया।

बारिश ने बढ़ाई परीक्षा, आस्था रही अडिग
सोमवार सुबह से ही मौसम सुहाना रहा। सुबह पांच बजे रिमझिम फुहार शुरू हुई तो शिवभक्त बारिश में भीगते हुए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। दोपहर में रूक-रूक कर हुई बारिश से रामनगरी के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। राम मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने रामपथ पर भी पानी भर गया, जिससे दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। इसके बावजूद भक्त कतार में डटे रहे और बारिश के बीच ही भगवान शिव का अभिषेक व रामलला के दर्शन कर अपनी श्रद्धा निवेदित की।

शेषावतार मंदिर में सजी मनोरम झांकी

अयोध्या। नाग पंचमी पर सरयू तट स्थित शेषावतार मंदिर में मनोरम झांकी सजाई गई। सुबह शेषावतार भगवान का विधिविधान से अभिषेक-पूजन किया गया। शाम को भव्य झांकी सजाई गई तो दर्शन कर भक्त निहाल हो उठे। महंत अशोक दास ने बताया कि मंदिर रामायणकालीन है। परंपरागत रूप से हर वर्ष नागपंचमी पर झांकी महोत्सव का आयोजन किया जाता है। शाम को महाआरती में भक्तों का रेला उमड़ा। वहीं हनुमान कुंड के पास परंपरागत मेले का भी आयोजन किया गया।

क्षीरेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालुगण।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed