सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The electricity infrastructure in Vashishth Kunj is set to be upgraded to a high-tech system at a cost of 40 crore

Ayodhya News: वशिष्ठकुंज में 40 करोड़ की लागत से हाईटेक होगी बिजली व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 03 May 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
The electricity infrastructure in Vashishth Kunj is set to be upgraded to a high-tech system at a cost of 40 crore
विज्ञापन
अयोध्या। विकसित हो रही वशिष्ठकुंज आवासीय योजना को आधुनिक शहरी मानकों के अनुरूप तैयार करने के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) ने बिजली व्यवस्था को हाईटेक बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से यहां अत्याधुनिक बिजली व्यवस्था विकसित की जाएगी। योजना में प्लॉटों का आवंटन पहले ही किया जा चुका है
Trending Videos


खास बात यह है कि अभी योजना में बसावट शुरू नहीं हुई है। ऐसे में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण शुरुआती चरण में ही बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परियोजना के तहत पूरी योजना में बिजली की सभी लाइनें अंडरग्राउंड बिछाई जाएंगी। इससे कॉलोनी में तारों का जंजाल खत्म होगा। साथ ही आंधी-तूफान के दौरान बिजली बाधित होने की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिलेगी।

प्राधिकरण की इस योजना में एक आधुनिक सब स्टेशन स्थापित किया जाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र में निर्बाध और संतुलित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। इसके अलावा विभिन्न सेक्टरों में जरूरत के अनुसार ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे, जिससे भविष्य में बढ़ने वाले लोड को आसानी से संभाला जा सके।

इनसेट-

इस परियोजना के तहत यहां की सड़कों पर स्ट्रीट लाइट लगाने की भी योजना शामिल हैं, जिससे पूरी कॉलोनी रात के समय रोशन रहेगी। इससे कॉलोनी के सौंदर्य भी निखरेगा और सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। प्राधिकरण का मानना है कि प्रारंभिक स्तर पर ही इस तरह की सुविधाएं विकसित करने से वशिष्ठकुंज योजना को एक सुव्यवस्थित और आधुनिक आवासीय क्षेत्र के रूप में स्थापित किया जा सकेगा।

इनसेट-

शुरुआत से ही आधुनिक सुविधाओं पर फोकस

वशिष्ठकुंज योजना को आधुनिक मानकों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। यहां पर अंडरग्राउंड बिजली व्यवस्था, सब स्टेशन और स्ट्रीट लाइटिंग जैसी सुविधाएं प्रारंभिक चरण में ही दी जा रही हैं, जिससे यहां पर रहने वाले लोगों को भविष्य में किसी तरह की कोई समस्या न हो। - राजेश कुमार मिश्रा, एडीए, सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed