सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The roadshow broke all records in a test of strength

Ayodhya News: रोड शो ने शक्ति प्रदर्शन की अग्नि परीक्षा में सभी रिकॉर्ड तोड़े

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
The roadshow broke all records in a test of strength
32-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर रुदौली में कार्यक्रम की प्रस्तुति देतीं कलाकार।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के पहले अयोध्या आगमन पर हुए रोड शो ने शक्ति प्रदर्शन की अग्नि परीक्षा में पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। हाईवे स्थित जिले की सीमा अशरफपुर गंगरेला से रामपथ के हनुमानगढ़ी तिराहा, शृंगारहाट तक 60 किमी की दूरी में 28 से अधिक स्थानों पर स्वागत के बहुरंगी अंदाज दिखे। सड़क के दोनों ओर लगे होर्डिंग, बैनर, भगवा ध्वज, गुब्बारे और तोरणद्वार के बीच कार्यकर्ताओं की भीड़ और नारों ने उत्सवी नजारा पेश किया।
Trending Videos


प्रदेश अध्यक्ष के काफिले के साथ वाहनों की लंबी कतारें चल रही थीं। निर्धारित 28 स्वागत स्थलों के अलावा भी दर्जनों स्थानों पर कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। कई जगहों पर जेसीबी से पुष्पवर्षा की गई। स्वागत के दौरान बटुक ब्राह्मणों की ओर से स्वस्तिवाचन, शंखनाद और घंटा-घड़ियाल की गूंज ने भक्तिमय माहौल का सृजन किया। मार्ग में बनाए गए मंचों पर स्थानीय लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर स्वागत कार्यक्रम को रंगारंग बना दिया। तोरण द्वार पर पुष्पों से वंदे मातरम्, जय सियाराम और भारत माता की जय जैसे राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत संदेश उकेरे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले जिले की सीमा अशरफपुर गंगरेला पर स्वागत द्वार से प्रवेश करते ही ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच जेसीबी से पुष्पवर्षा कर पूर्व सांसद लल्लू सिंह, विधायक रामचंद्र यादव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह व जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। रुदौली के कूढ़ा सादात पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष ने डाॅ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का काफिला बीपी मवई स्थित पेट्रोल पंप पहुंचा, जहां फूल-मालाओं के साथ अभिनंदन किया गया। यहां पर अवध की प्रसिद्ध लोक गायन परंपरा के गीत सहित अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया।


कांटा चौराहा पर पूर्व सांसद विनय कटियार ने किया स्वागत

यहां से आगे बढ़ने पर अख्तियारपुर मोड़ (लोहिया पुल) पर स्वागत किया गया। चौधरी चरण सिंह द्वार महोली पर पूर्व विधायक शोभा सिंह, सत्ती चौरा पर कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू व कांटा चौराहा पर पूर्व सांसद विनय कटियार ने स्वागत किया। मुबारकगंज चौराहा पर विधायक पल्टू राम, रामफेरन पांडेय, धीरू सिंह, श्रावस्ती जिला पंचायत अध्यक्ष ददन मिश्र व आरती तिवारी ने स्वागत किया। रौनाही टोल प्लाजा पर विधायक चंद्रभानु पासवान, मगलसी चौराहा पर पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू व कोटसराय पर विधायक गोसाईगंज अभय सिंह ने स्वागत किया।

केंद्रीय मंत्री समेत सांसद-विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष भी पहुंचे

कोटसराय में ही केंद्रीय मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह, सांसद प्रतीक भूषण सिंह, विधायक करन भूषण सिंह व गरुड़ द्वार पर अंबेडकर नगर के विधायक धर्मराज निषाद व एमएलसी हरिओम पांडेय ने अभिनंदन किया। महानगर सीमा में प्रवेश करते ही सहादतगंज ओवरब्रिज के पास विधायक वेद प्रकाश गुप्त, अंबेडकरनगर के जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव और ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह की अगुवाई में अभिनंदन किया गया। सहादतगंज चुंगी पर कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह, सहादतगंज हनुमानगढ़ी पर पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ, बस स्टेशन के पास पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, पुलिस लाइन तिराहा पर जिला सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, रिकाबगंज चौराहा पर अमल गुप्त व रीडगंज आंख अस्पताल तिराहा पर युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने स्वागत किया।

हनुमानगढ़ी तिराहा पर महापौर ने की अगवानी

उदया चौराहा पर जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, निषाद राज चौराहा पर पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, श्री राम चिकित्सालय के सामने पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, संस्कृत महाविद्यालय के सामने संजय शुक्ल व हनुमानगढ़ी तिराहा शृंगारहाट पर महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। अन्य स्वागत करने वालों में शक्ति सिंह, जिला महामंत्री राघवेंद्र पांडेय, परमानंद मिश्र, ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी, करुणाकर पांडेय शामिल रहे।



भाजपा में संगठन सर्वोपरि, यहां कार्यकर्ता भी बन सकता प्रदेश अध्यक्ष : पंकज चौधरी



कांटा चौराहे पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत एक छोटे से कार्यकर्ता के रूप में की थी। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है, जहां कार्यकर्ता के परिश्रम, निष्ठा और समर्पण का सम्मान होता है और बूथ स्तर पर काम करने वाला कार्यकर्ता भी प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व तक पहुंच सकता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अन्य पार्टियों में नेतृत्व एक ही परिवार तक सीमित रहता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इसी भावना के साथ पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं।

32-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर रुदौली में कार्यक्रम की प्रस्तुति देतीं कलाकार।-संवाद

32-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर रुदौली में कार्यक्रम की प्रस्तुति देतीं कलाकार।-संवाद

32-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर रुदौली में कार्यक्रम की प्रस्तुति देतीं कलाकार।-संवाद

32-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर रुदौली में कार्यक्रम की प्रस्तुति देतीं कलाकार।-संवाद

32-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर रुदौली में कार्यक्रम की प्रस्तुति देतीं कलाकार।-संवाद

32-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर रुदौली में कार्यक्रम की प्रस्तुति देतीं कलाकार।-संवाद

32-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर रुदौली में कार्यक्रम की प्रस्तुति देतीं कलाकार।-संवाद

32-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर रुदौली में कार्यक्रम की प्रस्तुति देतीं कलाकार।-संवाद

32-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर रुदौली में कार्यक्रम की प्रस्तुति देतीं कलाकार।-संवाद

32-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर रुदौली में कार्यक्रम की प्रस्तुति देतीं कलाकार।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed