{"_id":"698b0cd9b058f00ee4021fbd","slug":"trishul-yatra-arrived-in-ayodhya-from-chhindwara-and-received-grand-welcome-in-bikapur-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: छिंदवाड़ा से रामनगरी पहुंची त्रिशूल यात्रा, बीकापुर में जगह-जगह फूल बरसाकर हुआ भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: छिंदवाड़ा से रामनगरी पहुंची त्रिशूल यात्रा, बीकापुर में जगह-जगह फूल बरसाकर हुआ भव्य स्वागत
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 10 Feb 2026 04:18 PM IST
विज्ञापन
सार
छिंदवाड़ा से चलकर विशाल त्रिशूल यात्रा रामनगरी पहुंची। यहां बीकापुर में जगह-जगह फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
छिंदवाड़ा से रामनगरी पहुंची त्रिशूल यात्रा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से निकली महात्रिशूल सनातन हिंदू एकता यात्रा मंगलवार को अयोध्या पहुंची। यात्रा के साथ 60 फीट ऊंचा विशाल त्रिशूल लेकर श्रद्धालु रामनगरी पहुंचे हैं। यह त्रिशूल श्री विघ्नेश्वर नाथ महादेव धाम में स्थापित किया जाएगा।
Trending Videos
यह यात्रा 2 फरवरी को छिंदवाड़ा से शुरू हुई थी। आठवें दिन रामनगरी पहुंची। 60 फीट ऊंचा, 11 फीट चौड़ा और लगभग 700 किग्रा वजनी यह त्रिशूल पूरी तरह स्टील से निर्मित है। इसे छिंदवाड़ा जिले के झिरलिंगा गांव के कारीगर सुशील विश्वकर्मा ने तैयार किया है। इसे बनाने में करीब एक वर्ष का समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या के नाका क्षेत्र में क्षत्रिय समाज सहित अन्य श्रद्धालुओं ने त्रिशूल का भव्य स्वागत किया। पुष्पवर्षा के बीच जय भोले के जयघोष गूंजते रहे। यात्रा के संयोजक ऋषिराज सिंह ने बताया कि रास्ते भर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने त्रिशूल की पूजा-अर्चना कर यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन