{"_id":"698affe4124f2541d403cd03","slug":"video-ayathhaya-ma-sharamathabhagavata-katha-ka-shabharabha-kalsha-yatara-ma-umaugdha-sharathathhalo-ka-salb-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
अयोध्या के पूरा बाजार विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सभा भदौली में मंगलवार को सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। कथा का आयोजन मुख्य यजमान कृष्णा प्रताप सिंह व मनीष सिंह के द्वारा किया गया है। कथा का वाचन अयोध्या धाम से पधारे प्रसिद्ध कथा प्रवक्ता आचार्य डॉ. चन्द्रान्शु जी महाराज के श्रीमुख से किया जा रहा है।
शुभारंभ अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा में गांव की महिलाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सिर पर कलश धारण किए महिलाएं भक्ति गीतों पर झूमती नजर आईं, वहीं पुरुष श्रद्धालु भी पूरे उत्साह और आस्था के साथ यात्रा में सहभागी बने। कलश यात्रा ने पूरे गांव का भ्रमण किया, जिससे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा के प्रथम दिन कथा व्यास आचार्य डॉ. चन्द्रान्शु जी महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत कथा मानव जीवन को सत्कर्म, भक्ति और ज्ञान के मार्ग पर अग्रसर करती है। उन्होंने कहा कि भागवत श्रवण से मनुष्य के जीवन के समस्त कष्ट दूर होते हैं और आत्मिक शांति की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा। कथा के दौरान सुरक्षा व व्यवस्था की दृष्टि से भी उचित इंतजाम किए गए है। सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन से पूरे क्षेत्र में धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।