सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   UP: SP MP Awadhesh Prasad hits back at Minister Rajbhar, says he won only because of Akhilesh Yadav.

UP: सपा सांसद अवधेश प्रसाद का मंत्री राजभर पर पलटवार, बोले- वो खुद अखिलेश यादव की वजह से जीते

अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 20 Jun 2026 03:47 PM IST
विज्ञापन
सार

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि उनका बेटा चुनाव लड़ा था और बुरी तरह हार गया। विधानसभा चुनाव में अब केवल 5-6 महीने का समय बचा है। चुनाव दिसंबर तक होने की संभावना जताई जा रही है। इसी वजह से कुछ लोग घबराए हुए हैं और परेशान हैं।

UP: SP MP Awadhesh Prasad hits back at Minister Rajbhar, says he won only because of Akhilesh Yadav.
सपा सांसद अवधेश प्रसाद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर द्वारा सपा के कुछ सांसदों के भाजपा के संपर्क में होने संबंधी बयान पर अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।



अवधेश प्रसाद ने तंज कसते हुए कहा कि सूप बोले सूप, चलनी बोले जिसमें 72 छेद हैं। उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश राजभर की स्वयं की कोई राजनीतिक जमीन नहीं है और वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की कृपा से चुनाव जीतकर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा सांसद ने कहा कि उनका बेटा चुनाव लड़ा था और बुरी तरह हार गया। विधानसभा चुनाव में अब केवल 5-6 महीने का समय बचा है। चुनाव दिसंबर तक होने की संभावना जताई जा रही है। इसी वजह से कुछ लोग घबराए हुए हैं और परेशान हैं। उनका दिल और दिमाग ठीक से काम नहीं कर रहा है, इसलिए वे ऊल-जुलूल बातें कर रहे हैं।"
विज्ञापन


अवधेश प्रसाद ने आगे कहा कि संभवतः ओम प्रकाश राजभर ने टिकट को लेकर कई लोगों से वादे किए होंगे, जिसकी वजह से वे दबाव में हैं और ऐसे बयान दे रहे हैं।

उन्होंने समाजवादी पार्टी की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा, "समाजवादी पार्टी चट्टान की तरह मजबूत और एकजुट है। यदि हिंदुस्तान में सबसे अधिक अनुशासित कोई पार्टी है, तो वह समाजवादी पार्टी है, जिसका नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed