{"_id":"6a32c7e6d21ab5a3a002ac20","slug":"youth-drowns-in-saryu-river-at-shringi-rishi-dham-dies-ayodhya-news-c-97-1-ayo1015-152020-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: शृंगी ऋषि धाम में सरयू नदी में डूबा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: शृंगी ऋषि धाम में सरयू नदी में डूबा युवक, मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 17 Jun 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोसाईगंज। शृंगी ऋषि धाम में बुधवार शाम सरयू नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अंबेडकर नगर के रविपुर निवासी विवेक कुमार साहू (32) के रूप में हुई है।
बताया जा रहा कि विवेक अपने मौसी के घर रिश्तेदारी में आए हुए थे। बुधवार शाम करीब पांच बजे वह दो अन्य लोगों के साथ नदी में स्नान करने गए थे। नहाते समय वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, पर सफल नहीं हुए। सूचना पर पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शाम साढ़े छह बजे गोताखोरों ने शव बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ला ने कानूनी कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।