{"_id":"6a33bc0c7efffbf18200e6ec","slug":"video-bhama-athhagarahanae-ka-aashaka-para-kasana-ka-paratharashana-edae-upathhayakashha-sa-nakajhaka-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"भूमि अधिग्रहण की आशंका पर किसानों का प्रदर्शन, एडीए उपाध्यक्ष से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि अधिग्रहण की आशंका पर किसानों का प्रदर्शन, एडीए उपाध्यक्ष से नोकझोंक
अयोध्या। गंजा और मलिकपुर गांव के किसानों ने भूमि अधिग्रहण की आशंका को लेकर बृहस्पतिवार को अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों ने सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के आवास का घेराव कर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं और बाद में एडीए उपाध्यक्ष आईएएस अनुराज जैन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसानों और उपाध्यक्ष के बीच बहस भी हुई।
किसानों का कहना था कि पूर्व में अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि दोनों गांवों की शेष भूमि का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। हाल में भूमि संबंधी पत्र मिलने के बाद किसानों में फिर से आशंका पैदा हो गई है। किसानों के सवाल पर एडीए उपाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि भूमि अधिग्रहण का कोई प्रस्ताव नहीं है, केवल जांच और विभागीय स्तर पर पत्राचार किया गया है। बाद में एसडीएम सदर ने भी किसानों को आश्वस्त किया कि फिलहाल गंजा और मलिकपुर में किसी भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई प्रस्तावित नहीं है। इसके बावजूद किसानों ने प्रशासन से लिखित आश्वासन देने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।