{"_id":"697661e5545f5122ab040c53","slug":"a-morning-procession-will-be-taken-out-in-the-city-patriotic-songs-will-resonate-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-146190-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: नगर में निकाली जाएगी प्रभातफेरी, गूंजेंगे देशभक्ति के तराने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: नगर में निकाली जाएगी प्रभातफेरी, गूंजेंगे देशभक्ति के तराने
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गणतंत्र दिवस पर सोमवार को जनपद में आन-बान-शान से तिरंगा फहरेगा। इस दौरान जनपदवासी संविधान के मूल्यों व आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लेंगे। गणतंत्र दिवस पर नगर में प्रभातफेरी भी निकाली जाएगी। इस दौरान देशभक्ति के तराने गूंजेंगे।
गणतंत्र दिवस के लिए डीएम अविनाश कुमार ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत सुबह 7.30 बजे स्कूली बच्चों की प्रभातफेरी होगी। एक प्रभातफेरी टाउन हाॅल से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट त्रिमुहानी पर जाएगी। दूसरी प्रभातफेरी पीजी काॅलेज चौराहा से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट त्रिमुहानी पर समाप्त होगी। सभी सरकारी भवनों पर सुबह 8.30 बजे झंडा अभिवादन एवं राष्ट्रगान होगा। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रभातफेरी से आए लोगों में मिष्ठान वितरण होगा। झंडारोहण के बाद 8.40 बजे कलेक्ट्रेट में और तहसीलों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, सैन्य कर्मियों की विधवाओं को सम्मानित किया जाएगा। 9.00 बजे नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों की ओर से महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण होगा। टाउन एरिया से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। मलिन बस्तियों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। मलिन बस्ती तुलसी सागर एवं महाजन टोली में कैंप लगाकर निशुल्क दवा वितरण होगा। सुबह नौ बजे सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को पंजीरी हलवा एवं लड्डू का वितरण होगा।
मरीजों में फल बांटे जाएंगे
गाजीपुर। उस किमी की साइकिल दौड़ प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता नेहरू स्टेडियम से शुरू होगी। पीजी काॅलेज, पुलिस लाइन, हेतिमपुर होते हुए नेहरू स्टेडियम आकर समाप्त होगी। सुबह 9ः30 बजे पुलिस लाइन में झंडारोहण व परेड होगा। 9ः30 बजे जिला अस्पताल, महिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण होगा। 10 बजे शिक्षण संस्थाओं में झंडारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
11ः00 बजे जिला कारागार में कैदियों को फल एवं मिष्ठान वितरण किया जाएगा। दोपहर 12 बजे सिटी स्कूल में शिक्षण संस्थाओं द्वारा सांस्कृतिक, देश भक्ति, निबंध, चित्रकला, स्वतंत्रता आंदोलन एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई जाएगी। दोपहर एक बजे बाल सुधार गृह के बच्चों को भोजन दिया जाएगा। इसके बाद पेन व डायरी का वितरण की व्यवस्था जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा की जाएगी।
सरकारी कार्यालय रहेंगे प्रकाशमान
गाजीपुर। डीएम अविनाश कुमार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि रात में अपने-अपने कार्यालय भवन व उपजलाधिकारी तहसील भवन को प्रकाशमान करेंगे। महापुरुषों की मूर्तियों एवं परिसर की सफाई तथा रंग-रोगन नगरीय क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारी सुनिश्चित करेंगे। मुख्य चौराहों पर देश भक्ति के गीत बजवाने की व्यवस्था अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत की ओर से होगी।
Trending Videos