फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Aanchal's family should get justice and a job: Ajay

आंचल के परिजनों को मिले न्याय और नौकरी : अजय

Wed, 19 Aug 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Aanchal's family should get justice and a job: Ajay
पहराजपुर गांव में मृतका आंचल राजभर के परिजनों से मुलाकात करते कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष
दुबिहा (गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पहराजपुर में पांच अगस्त को आंचल राजभर (12) की मौत हो गई थी। जबकि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। अब यह मामला धीरे-धीरे राजनीतिक तूल पकड़ता दिख रहा है। मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पहराजपुर पहुंचे और परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय तभी पूर्ण रूप से मिलेगा, जब दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ परिवार को समुचित आर्थिक सहायता दी जाएगी और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिलेगी। कांग्रेस इस मांग को लेकर पीड़ित परिवार के साथ अंत तक खड़ी रहेगी और न्याय की लड़ाई हर स्तर पर लड़ेगी। पूर्व में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आंचल राजभर के परिजनों से मुलाकात की थी।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मृतका के परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और परिवार को ढाढ़स बंधाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला हो गया है। आए दिन कहीं न कहीं गंभीर आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सरकार विफल साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed