फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Woman dies after being hit by car; FIR registered against driver.

Ghazipur News: कार के धक्के से महिला की मौत, चालक के खिलाफ प्राथमिकी

Wed, 19 Aug 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by car; FIR registered against driver.
गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के तलिया के पास मंगलवार को कार के धक्के से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। मृतका के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ पुलिस प्राथमिकी दर्जकर छानबीन में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि बबाड़े गांव निवासी संजय ने तहरीर दी है कि उनकी मां चिंता देवी (50) सड़क की पटरी पर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पुत्र की तहरीर पर प्राथमिकी दर्जकर कार चालक को चिह्नित किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed