फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Councilors' sit-in continues; threat of mass resignation.

Ghazipur News: सभासदों का धरना जारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

Wed, 19 Aug 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Councilors' sit-in continues; threat of mass resignation.
जमानिया। नगर पालिका परिषद में गृहकर में वृद्धि, भ्रष्टाचार और तानाशाही रवैये के विरोध में पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता के खिलाफ सभासदों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। नाराज सभासदों का नगर पालिका परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

सभासदों ने डीएम को 11 सूत्रीय मांग पत्र भेजकर समाधान न होने पर सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी है। सभासद राजा चौधरी, प्रमोद यादव और उमराव यादव सहित 17 से अधिक सभासदों ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष बंद कमरे में मनमाना प्रस्ताव बनाकर जनता पर 100 गुना तक टैक्स का बोझ लाद रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बढ़े गृहकर व ट्रेड टैक्स को वापस लेने, दाखिल- खारिज में अवैध वसूली रोकने, एकतरफा टेंडर बंद करने, आउटसोर्सिंग कर्मियों के पीएफ खाते का विवरण देने, साफ-सफाई दुरुस्त करने और 15 अप्रैल 2026 की स्थगित बोर्ड बैठक दोबारा बुलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि सभी विकास कार्य व कर निर्धारण नियमानुसार और बोर्ड के दिशा-निर्देशों के तहत किए जा रहे हैं। उन्होंने लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा था कि नगर के विकास और राजस्व वृद्धि के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं ही अपनाई गई हैं।

इस दौरान धरना में सभासद प्रमोद यादव, मोहन गुप्ता, आशीम खां उर्फ सोनू , राहुल वर्मा, मनीष यादव, अंजनी गुप्ता, सचिन वर्मा , रजनीकांत उपाध्याय, राकेश प्रजापति, राजा चौधरी, सुरेन्द्र चौधरी साहू , मोहन राम मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed