सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Body of Youth Who Drowned in Noida Found in Ganges on Third Day

Ghazipur News: नोएडा के डूबे युवक का शव तीसरे दिन गंगा में मिला

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Body of Youth Who Drowned in Noida Found in Ganges on Third Day
विज्ञापन
गहमर। कोतवाली क्षेत्र के नरवाघाट पर नहाते समय गंगा में डूबे ग्रेटर नोएडा के यतिन शर्मा का शव तीसरे दिन शनिवार को एक किमी दूर पंचमुखीघाट के सामने गंगा में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
Trending Videos

कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर निवासी यतिन शर्मा (20) अपने दोस्त हथौड़ी गांव निवासी सूरज शर्मा के घर उसकी बहन की शादी में शामिल होने आया था। विवाह का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वह बीते 30 अप्रैल को मित्र के साथ नरवाघाट पर गंगा में स्नान कर रहे थे। सेल्फी लेने के दौरान यतिन शर्मा गंगा में डूब गए थे। काफी प्रयास के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। घटना स्थल से करीब एक किमी दूर पंचमुखीघाट के सामने युवक का शव मिला। कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed