सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two parties face to face in the dispute over the cemetery and the road

Ghazipur News: कब्रिस्तान व रास्ते के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Two parties face to face in the dispute over the cemetery and the road
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गंगौली गांव में कब्रिस्तान और रास्ते के विवाद में रविवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पर एसडीएम लोकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कब्रिस्तान में हो रहे कब्र के निर्माण को कुछ दिनों के लिए रोकवा दिया। साथ ही निर्देश दिया कि जब तक पैमाइश नहीं हो जाती है दोनों पक्ष कोई नया कार्य नहीं करेंगे। इसके बाद मामला शांत हुआ ।
Trending Videos

कोतवाली क्षेत्र के गंगोली गांव निवासी जब्बार अहमद ने बताया कि पिता अब्दुल गनी का निधन 86 वर्ष की अवस्था में बीते 26 अप्रैल को हो गया था। उनको पैतृक कब्रिस्तान में उसी दिन सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया था। सुबह पिता की कब्र को पक्का निर्माण करा रहा था। इसी बीच गांव के कुछ लोग पहुंचे और कब्र पर हो रहे निर्माण कार्य को रोकने के लिए कहा और रास्ते की मांग करने लगे। जबकि पूरी जमीन कब्रिस्तान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर उपजिलाधिकारी लोकेश कुमार, कोतवाल राज नारायण, लेखपाल मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों की बात को सुनने के बाद निर्देशित किया कि जबतक पैमाइश नहीं हो जाएगी, तबतक कोई नया कार्य नहीं होगा। एसडीएम लोकेश कुमार ने बताया कि पैमाइश होने तक दोनों पक्षों की ओर से कोई नया कार्य नहीं कराया जाएगा। इसके लिए दोनों पक्षों के लोगों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed