{"_id":"69f7a87e9653e11ff30ea0ad","slug":"pradhan-dies-after-being-crushed-under-a-tractor-trolley-loaded-with-soil-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-151747-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली के नीचे दबने से पूर्व प्रधान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली के नीचे दबने से पूर्व प्रधान की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में रविवार की दोपहर मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली के पलटने से ट्रैक्टर चला रहे पूर्व प्रधान अखिलेश सिंह (55) की मौत हो गई। वहीं एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे उपचार के लिए उसके परिजन बलिया अस्पताल लेकर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि पूर्व प्रधान अखिलेश सिंह दोपहर करीब डेढ़ बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मिट्टी लादकर लठ्ठूडीह- जगदीपुर गांव मार्ग पर चढ़ा रहे थे।
इसी दौरान ट्रैक्टर- ट्राॅली अनियंत्रित हो गई। इससे ट्रैक्टर- ट्राॅली चला रहे पूर्व प्रधान अखिलेश सिंह और मजदूर बॉबी देवल मिट्टी में दब गए। हादसे के बाद ग्रामीण घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े।
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्राॅली के नीचे दबे दोनों लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया।
इधर, रास्ते में ही पूर्व प्रधान अखिलेश सिंह का निधन हो गया। परिवार के सदस्य शव लेकर घर आ गए और घटना की सूचना पुलिस को दी।
इधर, गंभीर रूप से घायल मजदूर बॉबी देवल को परिवार के सदस्य उपचार के लिए बलिया अस्पताल लेकर चले गए। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राम ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
Trending Videos