सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Children will be welcomed by applying tilak and feeding kheer.

Ghazipur News: तिलक लगा और खीर खिलाकर बच्चों का होगा स्वागत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Children will be welcomed by applying tilak and feeding kheer.
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में बुधवार से नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत उत्सव जैसे माहौल में होगी। स्कूलों को फूल, रंगोली और गुब्बारों से सजाकर बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। पहले ही दिन छात्रों को नई किताबें दी जाएंगी और मिड-डे मील में खीर व हलवा जैसे व्यंजन परोसे जाएंगे। नए सत्र के साथ ही स्कूलों का समय भी बदल जाएगा। अब कक्षाएं सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगी। बीएसए उपासना रानी वर्मा ने सभी बीईओ व प्रधानाध्यापकों को आदेश जारी किए कि पहले दिन स्कूलों को फूलों, रंगोली व गुब्बारों आदि से सजाया जाए।
Trending Videos

स्वागत के लिए खास निर्देश
बीएसए उपासना रानी वर्मा ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी किए हैं कि पहले दिन विद्यालयों को आकर्षक ढंग से सजाया जाए। स्कूल आने वाले बच्चों को तिलक लगाकर, पुष्प देकर और माला पहनाकर स्वागत करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बच्चों में स्कूल के प्रति उत्साह बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिड-डे मील काहोगा खास स्वाद
बीएसए ने बताया कि सत्र के पहले दिन बच्चों के लिए मिड-डे मील को भी खास बनाया गया है। खीर और हलवा जैसे पसंदीदा व्यंजन तैयार कराए जाएंगे, जिससे बच्चों का उत्साह दोगुना हो सके।
पहले दिन से ही पढ़ाई पर फोकस
बीएसए ने बताया कि नए सत्र की शुरुआत केवल उत्सव तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पहले दिन से ही पढ़ाई पर भी जोर रहेगा। शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि बच्चों को नई किताबों के साथ शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़ा जाए।
स्कूल चलो अभियान भी होगा शुरू
बीएसए ने बताया कि नए सत्र के साथ ही स्कूल चलो अभियान का पहला चरण बुधवार से 15 अप्रैल तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 1 जुलाई से 15 जुलाई तक आयोजित होगा। अभियान के तहत अभिभावकों के साथ बैठक और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित हो सके।
15 लाख से अधिक किताबें पहुंचीं
बीएसए ने बताया कि इस बार सत्र शुरू होने से पहले ही करीब 15 लाख से अधिक किताबों की आपूर्ति हो गई है, जबकि करीब सात लाख किताबे और आनी है। बीएसए ने बताया कि बीआरसी स्तर पर 15 लाख से अधिक किताबें पहुंच चुकी हैं, जिन्हें स्कूलों में भेजकर पहले दिन से ही वितरण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed