सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   80 Lakh Released for Beautification and Construction of Chhath Ghats

Ghazipur News: सुंदरीकरण और छठ घाट निर्माण के लिए 80 लाख जारी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
80 Lakh Released for Beautification and Construction of Chhath Ghats
विज्ञापन
बैरिया। नगर पंचायत के कुंवरटोली में अवस्थित गड्ढे को सुंदरीकरण और छठघाट के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्रालय द्वारा 80 लाख रुपये जारी कर दिया गया है। बताते चलें कि एक वर्ष पूर्व कुंवरटोली मार्ग पर हल्की बारिश होते ही जलजमाव व कीचड़ फैल जाता था। उस मार्ग से दैनिक यात्रा करने वाले सैकड़ों लोगों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ता था। सड़क के किनारे सब्जी का बाजार लगता है। दर्जनों दुकानें संचालित है। गड्ढे गंदगी से लोग नाक पर रुमाल रख लेते थे। ऐसे में बरसात से पूर्व सड़क मार्ग के बगल में कूड़े व गंदगी से पटे गड्ढे को जेसीबी से नगर पंचायत प्रतिनिधि मनटन वर्मा ने सफाई कराया।
Trending Videos

जिसके बाद से जलजमाव की समस्या समाप्त हो गई। अब उसी गड्ढे को पोखरा व सुंदरीकरण कार्य के साथ ही छठ व्रतियों के लिए छठघाट का निर्माण किया जाएगा। नगर पंचायत के अध्यक्ष शान्ति देवी ने बताया कि नगर विकासमंत्री एके शर्मा से गत् दिवस लखनऊ में मिलकर उसके लिए जाग्रह किया गया था। उन्होनें उदारता का परिचय देते हुए तत्काल 80 लाख रुपये स्वीकृत कर उसे विभाग से अवमुक्त करा दिया। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही सुंदरीकरण व निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed