सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Smart prepaid meters installed at 10 stations in the Varanasi Division

Ghazipur News: वाराणसी मंडल के 10 स्टेशनों पर लगा स्मार्ट प्रीपेड मीटर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Smart prepaid meters installed at 10 stations in the Varanasi Division
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
बलिया। रेलवे अपने सभी विभागों का प्रबंधन धीरे-धीरे हाईटेक कर रहा है। वेंडरों को अब बिजली का उपभोग करने के लिए रेलवे प्रशासन को अग्रिम भुगतान करना पड़ेगा। इसके लिए वाराणसी जंक्शन के 10 स्टेशनों पर 417 प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाया गया है। बलिया स्टेशन के सभी खानपान स्टॉलों, विज्ञापन सहित अन्य विभागों में डिजिटल प्रीपेड मीटर लगाया। इसकी मॉनिटरिंग वाराणसी मुख्यालय से की जाएगी।
Trending Videos

बलिया रेलवे स्टेशन पर नोयडा की कोलर कम्पनी द्वारा 26 स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाया गया है। बिजली का प्रयोग करने से पूर्व मोबाइल की तर्ज पर रिचार्ज करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गाजीपुर में 35, वाराणसी जंक्सन पर 85, छपरा में 44, सिवान 36, प्रयागराज रामबाग में 38, भटनी 29 व देवरिया स्टेशन पर 35 मीटर वेंडर, स्ट्रीट लाइट, प्लेटफार्म के पंखे, लाइट, परिचालन, टिकट काउंटर सहित अन्य स्थानों पर लगाया जा रहा है।
प्लेटफाॅर्म की सभी दुकानों पर मैनुअल मीटर अब स्मार्ट मीटर में बदल गया है। दुकानदार बिजली उपयोग को लेकर खुद सजगता बरतनी पड़ेगी। जरूरत के अनुसार ही बिजली का उपयोग करेंगे। इस बाबत वाराणसी मंडल के जन सम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने के बाद एंड्रायड मोबाइल से बिजली खपत की रोज मानिटरिंग कर सकते हैं। इससे बिजली की बचत करने में आसानी हो गई है। स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी की संभावना खत्म हो गई है। मीटर के साथ छेड़छाड़ करने पर यह बंद हो जाता है। इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को भी हो जाती है। उपभोक्ता मोबाइल की तरह यूनिक कोड पर रिचार्ज कर रेगुलर बिजली का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed