सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Devotees offered prayers and prayed for the prosperity of the country

Ghazipur News: अकीदतमंदों ने नमाज पढ़कर देश की खुशहाली के लिए मांगी दुआ

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Devotees offered prayers and prayed for the prosperity of the country
विशेश्वरगंज ईदगाह में ईद की नमाज अदा करते मुस्लिम बंधु। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। ईद-उल-फितर के मौके पर जनपद में शनिवार को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ नमाज अदा की गई। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक ईदगाहों और मस्जिदों में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने नमाज पढ़कर देश व समाज की खुशहाली के लिए दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। कुल मिलाकर जिलेभर में ईद-उल-फितर का पर्व शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ।
Trending Videos

ईद के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। जिलाधिकारी अविनाश कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों व संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नमाज केवल निर्धारित ईदगाहों व मस्जिदों में ही अदा करने के निर्देश दिए गए। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल, ड्रोन व सीसीटीवी से निगरानी की व्यवस्था की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर, एडीएम, सीओ नगर, एसडीएम, सीडीओ समेत अन्य अधिकारी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में विभिन्न थाना क्षेत्रों में गश्त कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। सुहवल में फ्लैग मार्च किया गया। संवेदनशीलता को देखते हुए ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई और मस्जिदों के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा।
भाईचारे के साथ मनाया गया त्योहार : बरेसर क्षेत्र में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। जहूराबाद, अलावलपुर व अन्य गांवों में नमाज अदा कर लोगों ने अमन-चैन की दुआ मांगी। जनप्रतिनिधियों ने ईदगाह पहुंचकर लोगों को मुबारकबाद दी और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed