सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Drains, paved pathways, and a gymnasium will be constructed at a cost of three crore rupees; solar and high-mast lights will also be installed.

Ghazipur News: तीन करोड़ रुपये से बनेंगी नालियां, खड़ंजे, व्यायामशाला, सोलर और हाईमास्ट लाइटें लगेंगी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Drains, paved pathways, and a gymnasium will be constructed at a cost of three crore rupees; solar and high-mast lights will also be installed.
रेवतीपुर पंचायत सभागार में में बोलते सचिव विनीत राय व मंचासीन ब्लॉक प्रमुख अजिताभ राय राहुल और - फोटो : 1
विज्ञापन
रेवतीपुर। स्थानीय ब्लाॅक मुख्यालय के ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को ब्लॉक मुख्यालय स्थित सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें कई प्रस्तावों पर विचार-विमर्श कर करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से तैयार विकास योजनाओं को मंजूरी दी गई। इनमें क्षेत्र पंचायत से 90 और 46 ग्राम पंचायतों से प्राप्त प्रस्ताव शामिल हैं। स्वीकृत योजनाओं में नाली निर्माण, खड़ंजा, सीसी सड़क, सोलर एवं हाईमास्ट लाइट, व्यायामशाला निर्माण सहित अन्य जनहितकारी कार्य प्रमुख रूप से शामिल हैं।

बैठक में ब्लॉक प्रमुख अजिताभ राय राहुल ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा। क्षेत्रवासियों को अधिक से अधिक विकास कार्यों का लाभ दिलाना ही प्राथमिकता है। स्वीकृत प्रस्तावों को अंतिम अनुमोदन के लिए जिलाधिकारी के पास भेजा जाएगा। खंड विकास अधिकारी जमालुद्दीन ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी ग्राम सभाओं में कम से कम 350 पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने फैमिली आईडी बनाने के कार्य में तेजी लाने तथा पात्र लोगों को इससे जोड़ने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस मौके पर एडीओ पंचायत उदित नारायण यादव, महेंद्र उपाध्याय, मुख्य सेविका अनामिका राय, ग्राम प्रधान राधेश्याम राय, प्रधान प्रतिनिधि जयप्रकाश पांडेय, सत्येंद्र राय, शशिकांत यादव, हेमराज बिंद, विजयशंकर राय, हंसराज राजभर, आशुतोष मौर्य, सोनू राय, विनोद पांडेय, सोनू चौरसिया सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। संचालन सचिव विनीत राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed