सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shivm and Rahman Ali were apprehended after 43 people were questioned and over 12 CCTV footage recordings were examined in connection with the Vineet Rai murder case.

Ghazipur News: विनीत राय हत्याकांड में 43 लोगों से पूछताछ और 12 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पकड़े गए शिवम व रहमान अली

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Shivm and Rahman Ali were apprehended after 43 people were questioned and over 12 CCTV footage recordings were examined in connection with the Vineet Rai murder case.
पुलिस की गिरफ्त में विनीत राय हत्याकांड के आरोपी। स्रोत- पुलिस विभाग
विज्ञापन
गाजीपुर। विनीत राय हत्याकांड में दो अज्ञात आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी शिवम दुबे और रहमान अली उर्फ गोल्डेन हैं। इन्हें चौकिया मोड़ ओवरब्रिज के पास से पकड़ा गया। एएसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि घटना स्थल से मिले साक्ष्य, 43 लोगों से पूछताछ और 12 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसके आधार पर दोनों आरोपियों की पुष्टि की गई। इसके बाद लोकेशन ट्रेस कर इन्हें पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या में शामिल होने की बात कबूली है। वहीं हत्याकांड में तीन नामजद व एक अज्ञात की तलाश की जा रही है।

एएसपी सिटी ने बताया कि 29 मई की रात शहर के गौसाबाद स्थित बिंदु होटल गेट के पास बिंदु होटल के मालिक आलोक राय के पुत्र विनीत राय की तीन बाइक पर सवार सात हत्यारों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के छोटे भाई आदेश राय ने कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडेय, आलोक दुबे, सोनू यादव, कमलेश चौधरी और तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तीन जून को पुलिस मुठभेड़ में हत्याकांड का आरोपी व एक लाख का इनामी कमलेश चौधरी ढेर हो गया था। इसके बाद पुलिस, सर्विलांस व एसओजी की टीम लगातार तीन अज्ञात हत्यारों को चिह्नित करने और नामजद हत्यारोपी शंकर पांडेय, आलोक दुबे और सोनू यादव की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी सिटी ने बताया कि टीम ने तलाशी के दौरान मिले सबूतों और मुखबिर की सूचना के आधार पर दो अज्ञात हत्यारोपियों रूहीपुर निवासी शिवम दुबे और सोहिलापुर बबेड़ी निवासी रहमान अली उर्फ गोल्डेन को चिह्नित किया। पुलिस टीम कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह की अगुवाई में हत्यारों की तलाश में जुटी हुई थी। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

हत्यारोपी शिवम दुबे और रहमान अली उर्फ गोल्डेन के रूप में चिह्नित करने के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हत्याकांड के दौरान दोनों आरोपी वहां मौजूद थे और हत्याकांड में शामिल थे। दोनों से पूछताछ के साथ विधिक कार्रवाई की जा रही है।- डॉ. राकेश मिश्रा, एएसपी सिटी

विनीत राय हत्याकांड में अज्ञात हत्यारों की बढ़ सकती है संख्या
एएसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि हत्याकांड में अज्ञात आरोपियों की संख्या और बढ़ सकती है। फिलहाल एक अज्ञात हत्यारोपी को भी चिह्नित करने में पुलिस टीम जुटी हुई है। यही नहीं इसमें अन्य अज्ञात हत्यारोपियों को पुलिस टीम चिह्नित करने में जुटी हुई है, जल्द ही पुलिस को सफलता मिलेगी।

पार्टी में थे शामिल, लोकेशन के आधार पर हुए चिह्नित
एएसपी सिटी ने बताया कि दोनों आरोपी शिवम दुबे और रहमान अली उर्फ गोल्डेन बाइक से वहां मौजूद थे। लोकेशन के आधार पर दोनों आरोपी चिह्नित हुए। यही नहीं पूछताछ में दोनों हत्यारोपियों ने बताया कि हत्याकांड के पूर्व हुई पार्टी में भी दोनों शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed