{"_id":"69ee5453311a53539f08ad84","slug":"electricity-supply-has-been-disrupted-in-ward-number-eight-for-two-days-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-151381-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: वार्ड नंबर आठ में दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: वार्ड नंबर आठ में दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सेवराई। बिजली निगम की ओर से जर्जर तारों को हटाए जाने की प्रक्रिया में वार्ड नंबर आठ की बिजली आपूर्ति व्यवस्था ठप हो गई है। दो दिनों से वार्ड नंबर आठ के लोग गर्मी में बिजली न रहने के कारण परेशानियों को झेल रहे हैं। बिजली न होने के कारण पेयजल के लिए भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर विद्युत तारों के कारण आए दिन फॉल्ट और बिजली बाधित होने की समस्या बनी हुई थी। इसे लेकर कई बार बिजली निगम से तारों की मरम्मत व बदलाव की मांग की गई थी। बिजली निगम के कर्मियों ने दो पोल के बीच के तारों को काटकर हटा दिया, जिसके बाद संबंधित मोहल्ले की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। अधिवक्ता सुमंत सिंह कुशवाहा ने बताया कि क्षेत्र में अलग ट्रांसफाॅर्मर लगाने तथा जर्जर तारों को बदलने की मांग लंबे समय से की जा रही है। अभियंताओं की ओर से केवल आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी से की गई है और शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही जर्जर तारों को बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो ग्रामीण प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को पेयजल, पंखा, कूलर समेत अन्य दैनिक कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बिजली निगम के अवर अभियंता राजकुमार ने बताया कि दुर्घटना की आशंका को देखते हुए जर्जर तारों को काटकर हटाया गया है। फिलहाल एक फेज से बिजली आपूर्ति दी जा रही है। जल्द ही नए तार लगाकर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुचारू कर दी जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X