सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BJP workers demonstrated

Ghazipur News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
BJP workers demonstrated
शादियाबाद में निकली जन आक्रोश रैली शामिल भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। महिला आरक्षण के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शादियाबाद और नंदगंज क्षेत्रों में जनाक्रोश रैलियां निकालकर विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की और पुतले फूंके।
Trending Videos

शादियाबाद क्षेत्र में जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज से निकली रैली मुख्य चौराहे तक पहुंचकर समाप्त हुई। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सोनकर ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से महिला आरक्षण के पक्ष में है, जबकि विपक्ष इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख नहीं अपना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मंत्री किरन सिंह ने कहा कि महिला आरक्षण से स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक महिलाओं की भूमिका मजबूत होगी। मंडल उपाध्यक्ष नीलम चौबे ने भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान डॉ. प्रियंका जायसवाल, प्रतिमा सिंह, प्रदीप सिंह, राजकुमार बिंद, वीरेन्द्र चौहान, हंसराज राजभर, ओमकार सिंह, राकेश सिंह कुशवाहा, संगम मोदनवाल, विजय कुमार कश्यप, मधुबाला गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद रहीं।
उधर, नंदगंज मंडल में धरी खुर्द से बीरबवलापुर तक जिला मंत्री सुमन बिंद के नेतृत्व में जनाक्रोश रैली निकाली गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बलवंत कुमार बिंद ने की। इस दौरान मंडल महामंत्री कमलेश प्रजापति, जोगिंदर कनौजिया, सूर्यभान कुशवाहा, संतोष चौहान, अखिलेश गुप्ता, सुनीता भारती, अशोक भारती सहित क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed