सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   9,000 students have applied

Ghazipur News: 9 हजार छात्र-छात्राओं ने किया है आवेदन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
9,000 students have applied
विज्ञापन
गाजीपुर। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से आयोजित डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग एंड डिप्लोमा इन फार्मेसी की प्रवेश परीक्षा के लिए जिले के करीब 9 हजार छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। 15 से 22 मई के बीच प्रस्तावित यह परीक्षा आनलाइन (सीबीटी मोड) में आयोजित होगी। अब जबकि अंतिम तिथि समाप्त होने में एक दिन का समय शेष है कुछ और आवेदन होने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश के राजकीय, अनुदानित और निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू है। जो छात्र इंजीनियरिंग, टेक्नोलाजी, फार्मेसी एवं अन्य पालिटेक्निक कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं उनके लिए यह प्रवेश परीक्षा जरूरी है।
Trending Videos

राज्य भर के पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभिन्न डिप्लोमा स्तरीय तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। पालिटेक्निक कालेजों में दाखिले के लिए अभी तक जिले के करीब 9000 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। प्रत्येक अभ्यर्थी अधिकतम तीन ग्रुप में आवेदन कर सकता है। राजकीय पालिटेक्निक कालेज के प्रधानाचार्य विवेक कुमार ने बताया कि डिप्लोमा कोर्स करके छात्र-छात्राएं विभिन्न क्षेत्र में अपना कॅरिअर बना सकते हैं। अधिक से अधिक आवेदन कराने के लिए विद्यार्थियों और अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है। वर्तमान में राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज में कुल 479 छात्र-छात्राएं अध्यनरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed