सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Felicitation ceremonies will be held in 93 council schools, Rs 6.04 lakh released

Ghazipur News: 93 परिषदीय विद्यालयों में होंगे सम्मान समारोह, 6.04 लाख रुपये जारी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
Felicitation ceremonies will be held in 93 council schools, Rs 6.04 lakh released
विज्ञापन
जिले में 232 से अधिक नामांकन वाले परिषदीय विद्यालयों में सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। इन समारोहों में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले, सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले तथा खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए जिले के 93 विद्यालयों को चिह्नित किया गया है। आयोजन हेतु 6 लाख 4 हजार 500 रुपये की धनराशि जारी की गई है। जिले में कुल 2266 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं, जिनमें 1462 प्राथमिक, 350 उच्च प्राथमिक और 454 कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों में लगभग 2.25 लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए शासन स्तर पर विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना और शैक्षिक गुणवत्ता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पीएम श्री विद्यालयों को छोड़कर 232 से अधिक नामांकन वाले विद्यालयों में यह सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के उन सदस्यों को भी सम्मानित किया जाएगा, जो नियमित रूप से मासिक बैठकों में प्रतिभाग करते हैं। विद्यालयों में समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बीएसए उपासना रानी वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को कार्यक्रम संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed