सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   FIR registered against six for beating up student

Ghazipur News: छात्र की पिटाई के मामले में छह पर प्राथमिकी दर्ज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against six for beating up student
विज्ञापन
रेवतीपुर। थाना क्षेत्र में बीते 28 फरवरी को इंटर की परीक्षा देने जा रहे छात्र प्रिंस जायसवाल पर हुए जानलेवा हमले के मामले में रविवार को पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
Trending Videos

छात्र प्रिंस अपने दोस्तों के साथ बाइक से नवली स्थित परीक्षा केंद्र पर इंटर की परीक्षा देने जा रहा था। उतरौली गांव के समीप हाईवे पर पहले से घात लगाए नकाबपोश हमलावरों ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने हाॅकी, डंडे और बेल्ट से उस पर ताबड़तोड़ प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हमलावर छात्र को हाईवे के किनारे झाड़ियों में फेंक कर भाग गए थे। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख उसे मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया था। प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि घायल छात्र के चाचा राजेश की तहरीर पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed