सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fire breaks out in bike agency's warehouse, 85 bikes destroyed

Ghazipur News: बाइक एजेंसी के गोदाम में लगी आग, 85 बाइक जलकर नष्ट

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in bike agency's warehouse, 85 bikes destroyed
विज्ञापन
दुल्लहपुर। शादियाबाद थानाक्षेत्र के प्रधान मोड़ पर स्थित एक बाइक एजेंसी के गोदाम में शनिवार की देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग में गोदाम के अंदर रखीं करीब 85 नई बाइकें जलकर नष्ट हो गईं। सूचना पर पहुंची शादियाबाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। एजेंसी के मालिक आंचल मिश्रा ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह शाम को गोदाम बंद करवाकर अपने घर सादात चले गए थे। देर रात गोदाम से अचानक धुएं का भारी गुबार उठते देख वहां तैनात मैनेजर ने इसकी सूचना मोबाइल पर दी। गोदाम में 85 से अधिक नई बाइक रखी हुई थीं। डिलीवरी के नियम के तहत प्रत्येक बाइक की टंकी में दो-दो लीटर पेट्रोल पहले से भरा हुआ था। मैनेजर की सूचना पर जब मौके पर पहुंचा, तो गोदाम के अंदर से भीषण धुआं और आग की लपटें निकल रही थीं। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने बाल्टी से पानी फेंककर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन पेट्रोल मौजूद होने के कारण आग लगातार विकराल होती जा रही थी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शादियाबाद थानाध्यक्ष पवन उपाध्याय ने बताया कि आग लगने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पाया गया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed