सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Criminals from Purvanchal smuggling weapons to Northeast for 15 years and involve murder cases

अपराध की नई कड़ी: 15 साल से नॉर्थ-ईस्ट तक असलहे की तस्करी कर रहे पूर्वांचल के बदमाश, कई हत्याकांड के जुड़े तार

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 01 Jun 2026 11:20 AM IST
विज्ञापन
सार

पूर्वांचल के बदमाशों की पहचान अपराध की दुनिया में बढ़ती जा रही है। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या में शामिल रहे राजकुमार सिंह की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं कई हत्याकांड के तार पूर्वांचल के बदमाशों से जुड़े हैं। 

Criminals from Purvanchal smuggling weapons to Northeast for 15 years and involve murder cases
पूर्वांचल के बदमाशों की अपराध जगत में बढ़ी पहचान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जरायम की दुनिया में पूर्वांचल का नाम 90 के दशक से चल रहा है। 40 साल तक मुंबई अंडरवर्ल्ड में पूर्वांचल के शूटरों के बिना कोई वारदात नहीं होती थी। पिछले 15 साल से पूर्वांचल के बदमाशों ने ही यूपी-बिहार से लेकर नॉर्थ ईस्ट तक मादक पदार्थों और असलहों की तस्करी की कमान संभाल रखी है।

Trending Videos


बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या को पूर्वांचल के शूटरों ने अंजाम दिया था। बलिया के राजकुमार सिंह, नवीन सिंह और गाजीपुर के विनय राय को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। बिहार और बलिया के शूटरों ने मिलकर बंगाल में इस हत्या को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में भी हत्या और अपहरण जैसी वारदातों को पूर्वांचल के ही बदमाशों ने अंजाम दिया। दो दिन पहले झारखंड में बैंक डकैती कांड में गोरखपुर, मऊ और गाजीपुर के बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। मुंबई, सूरत और अहमदाबाद में बड़ी वारदातों को अंजाम देने के बाद पूर्वांचल के बदमाश यूपी और पूर्वांचल की ओर रुख करते हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: ट्रक चालक ने गोमती नदी में लगाई छलांग, मौत; वाहन के सामने आने के कार क्षतिग्रस्त

मुंबई में अपराध करने वाले पूर्वांचल के कई चर्चित चेहरे

40 साल के रिकॉर्ड को देखें तो मुंबई में अपराध करने वाले पूर्वांचल के कई चर्चित चेहरे रहे हैं। इनमें कुछ नेता बने, कुछ बिल्डर और कुछ दुनिया से अलविदा हो गए। मुंबई में जितनी भी चर्चित आपराधिक घटनाएं हुईं, उनमें पूर्वांचल के बड़े चेहरों की गिरफ्तारी हुई। आजमगढ़ का रहने वाला अबू सलेम, हत्या और रंगदारी के मामले में 50 हजार का इनामी जंसा का मनीष सिंह तथा मनीषा कोइराला के सचिव हत्याकांड के तार भी पूर्वांचल से जुड़े थे। 

वाराणसी और चंदौली के एक आरोपी को मुंबई में गिरफ्तार किया गया था। चिकित्सक से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी मनीष सिंह जंसा वांछित है। बागपत जेल में मारे गए मुन्ना बजरंगी को भी अक्तूबर 2009 में मुंबई के मलाड इलाके से पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

कुख्यात गैंगस्टर की हत्या में तलाशे जा रहे थे पूर्वांचल के शूटर

झारखंड के जमशेदपुर के गैंगस्टर व व्यवसायी विक्रम शर्मा की तीन महीने पहले उत्तराखंड में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 13 फरवरी की सुबह हत्या को अंजाम देने वाले पूर्वांचल के शूटरों की तलाश की गई। उत्तराखंड पुलिस और एसटीएफ की टीम पूर्वांचल में शूटरों की तलाश में जुटी थी।

श्रीप्रकाश शुक्ला के बढ़ गए शूटर 
90 के दशक में गोरखपुर के श्रीप्रकाश शुक्ला के बाद से पूर्वांचल के शूटरों का क्रेज देश के विभिन्न राज्यों में बढ़ा। श्रीप्रकाश शुक्ला ने उत्तर प्रदेश के साथ ही दिल्ली, एनसीआर, बिहार, झारखंड और मुंबई में कई बड़ी व चर्चित घटनाओं को अंजाम दिया।

हवाला और डकैती में भी नाम सामने आए

बिहार से लेकर नॉर्थ ईस्ट तक में अपराध करने के बाद अधिकतर बदमाश पूर्वांचल में ही गुमनामी की जिंदगी काट रहे हैं। ओडिशा से गांजा की तस्करी, बिहार-झारखंड से असलहों की तस्करी और नॉर्थ ईस्ट से हवाला करेंसी जैसे धंधों का संचालन पूर्वांचल के बदमाश कर रहे हैं। कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी के तार बांग्लादेश तक जुड़े हैं। वाराणसी समेत पूर्वांचल के तस्करों ने बांग्लादेश तक कफ सिरप की तस्करी की है। एसआईटी और नारकोटिक्स ने अपनी चार्जशीट में इसका जिक्र किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed