सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   3 people, including two brothers, were accused of fraud of Rs 7 lakh in the name of land registry.

Azamgarh News: जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 7 लाख रुपये की धोखाधड़ी, दो भाइयों समेत 3 पर प्राथमिकी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
3 people, including two brothers, were accused of fraud of Rs 7 lakh in the name of land registry.
विज्ञापन
अहरौला। थाना पुलिस ने जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 7 लाख रुपए लेकर जमीन की रजिस्ट्री न करने व पैसा वापस मांगने पर जान माल की धमकी देने और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अहरौला थाना में धोखाधड़ी और जान माल की धमकी देने के संबंध में शोभनाथ सेठ, सुधीर सोनी और शोभनाथ के पुत्र इंद्रभूषण के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की गई है।
Trending Videos

अतरौलिया थाना क्षेत्र की हेमंत सिंह ने पुलिस अधीक्षक को बीते मार्च में शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि अहरौला थाना क्षेत्र के मतलूबपुर गांव निवासी शोभनाथ सेठ जमीन रजिस्ट्री के नाम पर सात लाख लिए और रजिस्ट्री के नाम पर आजकल करते रहे। काफी समय बीतने पर जब पैसा वापस मांगा गया तो जान माल की धमकी देते हुए देख लेने की धमकी दी। थाने पर शिकायत के बाद पुलिस में कोई कार्रवाई नहीं की तो मजबूर होकर बीते मार्च में पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। थानाध्यक्ष अहरौला मंतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सत्यता की जांच की गई थी और सारे तथ्य सही पाए जाने पर अतरौलिया थाना क्षेत्र के पीड़ित हेमंत सिंह की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed