{"_id":"6a1c90490a71abb2250b6556","slug":"more-than-200-potholes-in-a-single-kilometer-of-the-road-from-alipur-to-moradabad-puliya-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-151099-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अलीपुर से मुरादाबाद पुलिया तक सड़क पर एक किलोमीटर में 200 से ज्यादा गड्ढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अलीपुर से मुरादाबाद पुलिया तक सड़क पर एक किलोमीटर में 200 से ज्यादा गड्ढ़े
विज्ञापन
अलीपुर पुलिया होते हुए मुरादाबाद पुलिया तक नहर पटरी की सड़क पर दिख रही धूल। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रानी की सराय। आजमगढ़ रजवाहा खंड-32 ख नहर की पुलिया से अलीपुर पुलिया होते हुए मुरादाबाद पुलिया तक जाने वाली करीब एक किलोमीटर लंबी नहर पटरी की सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है।
करीब एक दशक पहले बनी इस सड़क पर पिच के नामोनिशान तक नहीं हैं। प्रत्येक वर्ष नहर सफाई से निकली मिट्टी के बंधे से गिरने के चलते सड़क पर केवल धूल का गुबार ही उड़ता है।
ब्लाक के डिलौरी, मुरादाबाद, नरहरपुर, अल्लीपुर, मलिक शाहपुर, कोटिला को जोड़ने वाली एक किमी लंबी मुख्य सड़क पर करीब 200 से अधिक गड्ढ़े बन गए हैं। इसी रास्ते से रोजाना सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चे गुजरते हैं, जिनकी सुरक्षा भगवान भरोसे है।
विज्ञापन
स्थानीय सीमा देवी ने बताया कि सड़क की उड़ती धूल अब घरों के अंदर तक पहुंच रही है। दरवाजे-खिड़कियां बंद रखने के बावजूद घरों में धूल भर जाती है, इससे छोटे बच्चों की सेहत पर असर पड़ रहा है। गुड्डू सिंह ने बताया कि खराब सड़क के चलते कई बार बाइक फिसल चुकी है। हर समय हादसे का डर बना रहता है।

Trending Videos