सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   15 People Arrested in Cases of Land Disputes and Altercations

Azamgarh News: जमीन के विवाद और कहासुनी के मामलों में 15 लोग गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
15 People Arrested in Cases of Land Disputes and Altercations
विज्ञापन
आजमगढ़। थाना बरदह क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जमीनी विवाद, लेन-देन, पारिवारिक कलह और कहासुनी के मामलों में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शांति भंग में सभी का चालान किया है।
Trending Videos

थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम बरौना में पारिवारिक विवाद के मामले में पंकज गुप्ता को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की गई। वहीं ग्राम बर्रा में आपसी विवाद को लेकर अली अहमद और समसुद्दीन के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इसके अलावा शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शाहिद, सलमान, रेहान निवासी बर्रा और गुड्डू निवासी बारी, थाना गौरा बादशाहपुर (जौनपुर) का भी चालान किया गया। ग्राम बिजौली में पोखरी पट्टा, मछली बिक्री के हिसाब-किताब और पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में फतेहबहादुर और मुन्ना सरोज के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं ग्राम पारा में मिट्टी पाटने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में बुद्धराम, जितेन्द्र , सीमा देवी पत्नी लखन्ती, द्रोपदी देवी पत्नी दूधनाथ, शनिचरा पत्नी शोभनाथ और सुमन पत्नी वीरु का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed