सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Girl dies after returning home from an invitation

Ghazipur News: निमंत्रण से घर पहुंची बालिका की मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Girl dies after returning home from an invitation
विज्ञापन
भड़सर। पिता के साथ शुक्रवार की देर शाम एक निमंत्रण कार्यक्रम में गई एक पांच वर्षीय बालिका घर पहुंचने के बाद अचेत हो गई। परिजन उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जंगीपुर पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। जंगीपुर थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिवाठी ने बताया कि कटैला गांव निवासी राजू यादव ने बताया कि उनकी पांच वर्षीय पुत्री शिवांगी यादव साथ में एक निमंत्रण कार्यक्रम में गई थी। देर रात घर लौटने के बाद बच्ची अचेत हो गई। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos

जंगीपुर थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि चिकित्सकीय जांच के दौरान बच्ची के गले पर निशान पाया गया। परिजनों ने बताया कि यह निशान कुछ दिन पहले किसी कीड़े के काटने से बना था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed