{"_id":"6ac3fd0ffad019d3410fb3eb","slug":"height-gauge-barrier-installed-on-hamid-setu-vehicles-weighing-over-200-quintals-prohibited-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-161567-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: हमीद सेतु पर लगा हाइटगेज बैरियर, 200 क्विंटल से ज्यादा भारी वाहनों पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: हमीद सेतु पर लगा हाइटगेज बैरियर, 200 क्विंटल से ज्यादा भारी वाहनों पर रोक
सुहवल। गंगा पर निर्मित वीर अब्दुल हमीद सेतु की सुरक्षा को लेकर एनएचआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) की ओर से अहम कदम उठाए गए हैं। सेतु के दोनों छोर पर हाइटगेज बैरियर लगा दिया गया है। हाइटगेज बैरियर लगाने का उद्देश्य 200 क्विंटल वजन से अधिक क्षमता के वाहनों के सेतु पर संचालन को लेकर रोक लगाना है। साथ ही वाहनों की अधिकतम गति सीमा 40 किलोमीटर प्रति घंटे निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
दो अक्तूबर को सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो वीर अब्दुल हमीद सेतु से संबंधित था। वीडियो में दावा किया गया था कि वीर अब्दुल हमीद सेतु के जॉइंटर में करीब छह इंच की गैपिंग हो गई है। वीडियो वायरल होने के बाद एनएचआई विभाग हरकत में आया। इसी क्रम में सेतु के दोनों छोर पर हाइटगेज बैरियर लगा दिया गया है। जॉइंटर के गैपिंग में जांच के लिए मौके पर एनएचआई की ओर से क्रेन भेजा गया है। साथ ही मौके पर पहुंचे कर्मी जांच व मरम्मत कार्य में जुट गए हैं। सेतु पर क्षमता से अधिक वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के लिए दोनों छोर पर पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है। सेतु के जॉइंटर के पास पिच डालकर मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। वहीं एनएचआई के परियोजना निदेशक अजय सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इसका उद्देश्य भारी वाहनों पर अंकुश लगाना और सेतु की सुरक्षा को बरकरार रखना है।
वीर अब्दुुल हमीद सेतु के पास लगा हाइट गेज बैरियर। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।