सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Hockey player Olympian Rajkumar Pal will become DSP

Ghazipur News: हाॅकी खिलाड़ी ओलंपियन राजकुमार पाल बनेंगे डीएसपी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Hockey player Olympian Rajkumar Pal will become DSP
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी जर्सी भेंट करते भारतीय हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल। (फाइल फोटो
विज्ञापन
औडिहार (गाजीपुर)। सैदपुर तहसील का करमपुर गांव एक बार फिर खेल जगत में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहा है। पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल को अब उत्तर प्रदेश पुलिस में डीएसपी पद की जिम्मेदारी मिलने जा रही है। 24 मार्च को लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।
Trending Videos

इसी के साथ राजकुमार पाल और उत्तम सिंह को लक्ष्मण पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि 18 फरवरी को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर वर्ष 2024 में की गई घोषणा को अमल में लाने का आग्रह किया गया था, जिसे अब शासन की ओर से पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस उपलब्धि की सबसे खास बात यह है कि दोनों खिलाड़ी एक ही गांव करमपुर और एक ही प्रशिक्षण केंद्र मेघबरन सिंह स्टेडियम से निकले हैं। पहली बार ऐसा होगा जब एक ही गांव और एक ही अकादमी से दो हॉकी खिलाड़ियों को लक्ष्मण पुरस्कार मिलेगा। इस वर्ष प्रदेश से हॉकी में केवल इन्हीं दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिससे इस उपलब्धि का महत्व और बढ़ गया है।
करमपुर स्थित मेघबरन सिंह स्टेडियम वर्ष 1983 से ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का केंद्र बना हुआ है। यहां खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण, खेल सामग्री और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसी का परिणाम है कि यहां से अब तक 17 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकल चुके हैं। ओलंपियन राजकुमार पाल ने पेरिस ओलंपिक में भारत को कांस्य पदक दिलाकर देश को गौरवान्वित किया, जबकि उत्तम सिंह लगातार अपने प्रदर्शन से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed