सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   man died in road accident after Uncontrolled bike hits tree in Ghazipur

तेज रफ्तार का कहर: गाजीपुर में बेकाबू बाइक पेड़ से टकराई, हादसे में शख्स की मौत; परिवार में मचा कोहराम

अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 13 Feb 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Ghazipur News: गाजीपुर जिले में वैवाहिक कार्यक्रम से लौटते समय एक शख्स की बाइक पेड़ से टकरा गई। जिससे हादसे में गंभीर रूप से घायल शख्स की मौत हो गई।  

man died in road accident after Uncontrolled bike hits tree in Ghazipur
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गाजीपुर जिले के सैदपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात सड़क हादसे में अमिरहां गांव निवासी वीरेंद्र प्रसाद (37) की मौत हो गई। वह वैवाहिक कार्यक्रम से बाइक पर घर लौट रहा था। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Trending Videos


कैसे हुआ हादसा
थाना प्रभारी वीरेंद्र प्रताप ने बताया कि दुर्घटना सैदपुर-भीमापार मार्ग पर जैनपुर गांव के पास हुई। बताया कि तेज रफ्तार बाइक घर से करीब तीन किलोमीटर पहले अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वीरेंद्र के सिर में गंभीर चोट आई और अत्यधिक रक्तस्राव हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे तत्काल सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसओ ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी हाउस भेज दिया है।

वीरेंद्र अपने परिवार में पांच बहनों और दो भाइयों में चौथे नंबर पर थे। सभी भाई-बहनों की शादी हो चुकी है। कुछ वर्ष पहले उनके पिता हरिशंकर प्रसाद का निधन हो गया था। वीरेंद्र अपने पीछे पत्नी रजनी, मां कौशल्या, दो बेटे विराज (7) और शिवराज (4) तथा एक वर्षीय पुत्री छोटी को छोड़ गए हैं। 

वीरेंद्र खेती और मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और घर में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed