फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   More people came with fever

Ghazipur News: बुखार के ज्यादा पीड़ित आए

Mon, 19 Oct 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
More people came with fever
पीएचसी लहुरापुर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में बच्चे के स्वास्थ्य जांच करते डॉ. अजवत
जिले के 62 न्यू पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 2200 मरीजों ने उपचार कराया। इस दौरान डायरिया, वायरल बुखार, सर्दी- जकाम सहित मौसमी बीमारियों के अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे थे। डॉक्टरों ने परामर्श देने के साथ निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई।
विज्ञापन

नंदगंज : न्यू पीएचसी पर आयोजित मेले में 46 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच मेडिकल ऑफिसर डॉ. शालिनी भास्कर ने की। जांच के बाद मरीजों को उचित परामर्श देने के साथ आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। डॉ. शालिनी भास्कर ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर डायरिया, वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम सहित मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। भांवरकोल: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीरपुर में डॉ. चंदन वर्मा की देखरेख में कुल 32 मरीजों की जांच कर मुफ्त दवाइयां दी। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुखडेहरा पर 28 मरीजों की जांच के बाद मुफ्त दवाएं वितरित की गईं। इन स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्य रूप से बुखार, दर्द, सर्दी और ब्लड प्रेशर (बीपी) आदि की जांच कर मरीजों को आवश्यक दवाएं निशुल्क उपलब्ध कराई गईं। भड़सर : तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेले पर 89 मरीजों ने पहुंचकर उपचार कराया। मेले में बदलते मौसम के कारण मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। अरसदपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. सोफिया बानो, बोगना में डॉ. रविकांत बलवंत और लहुरापुर में डॉ. अजवत अंसारी ने मरीजों का उपचार किया। बिरनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी सीपी मिश्रा ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते इन दिनों वायरल बुखार और सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ी है। सीएमओ डॉ. एसके पांडेय ने बताया कि मेले में पहुंचे मरीजों ने उपचार कराने के साथ दवाइयां प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed