{"_id":"69b857ca632b09203c026d7a","slug":"neither-a-date-has-been-set-nor-a-target-received-for-wheat-procurement-so-far-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-148927-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: गेहूं खरीद के लिए अभी तक न तय हुई तिथि न मिला लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: गेहूं खरीद के लिए अभी तक न तय हुई तिथि न मिला लक्ष्य
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गेहूं की खरीद का लक्ष्य अभी शासन से प्राप्त नहीं हुआ है और न ही इसके लिए कोई तिथि तय हुई है, लेकिन जिले में इसकी तैयारी चल रही है। विभिन्न एजेंसियों के 76 क्रय केंद्र खोलने की स्वीकृति मिल गई है, जबकि 26 और केंद्रों का प्रस्ताव दिया गया है। इस बार शासन की तरफ से समर्थन मूल्य में 160 रुपये का इजाफा किया गया है। गेहूं की बिक्री के लिए विभिन्न तहसील क्षेत्रों के 536 किसानों की तरफ से पंजीकरण कराया गया है।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनुराग पांडेय ने बताया कि खरीद की तैयारी कर ली गई है। आवक शुरू होते ही गेहूं की खरीद प्रारंभ कर दी जाएगी। कहा कि शासन की ओर से अभी जिले के लिए लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है, लेकिन इसकी तैयारी जोरों पर है।
बताया कि विभिन्न एजेंसियों के 76 क्रय केंद्रों को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इनमें विपणन शाखा के 20, पीसीएफ के 15, पीसीयू के 29, यूपीएसएस के 6 तथा नेफेड और एफसीआई के 3-3 केंद्र शामिल हैं। इसके अलावा 26 और केंद्रों का प्रस्ताव भी मिला है। इनमें मंडी समिति के 4, एनसीसीएफ के 7, पीसीयू के 14 और एफसीआई का एक केंद्र शामिल है। उन्होंने बताया कि गेहूं की बिक्री के लिए किसानों की ओर से पंजीकरण किया जा रहा है। अब तक सभी सात तहसील क्षेत्रों के 536 किसानों ने पंजीकरण कराया है। इनमें जखनिया के 73, सैदपुर के 42, गाजीपुर के 48, मुहम्मदाबाद के 182, जमानिया के 25, कासिमाबाद के 61 तथा सेवराई तहसील क्षेत्र के 105 किसानों ने पंजीकरण कराया है। शासन ने इस बार 160 रुपये की वृद्धि की है। अब गेहूं की खरीद 2585 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी।
Trending Videos