सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   On Buddha Purnima, offerings of lamps were made to pray for happiness and prosperity

Ghazipur News: बुुद्ध पूर्णिमा पर दीपदान कर सुख-समृद्धि की कामना की

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
On Buddha Purnima, offerings of lamps were made to pray for happiness and prosperity
विज्ञापन
सेवराई। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर क्षेत्र के देवकली स्थित सम्राट अशोक बुद्ध विहार में श्रद्धा और भक्ति के साथ शुक्रवार रात दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बौद्ध अनुयायियों ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं मानव कल्याण की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध के बताए अहिंसा, करुणा और सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। विहार परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के जीवन और उनके उपदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बुद्ध का संदेश आज भी समाज को शांति और सद्भाव की राह दिखाता है। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक प्रार्थना कर देश और समाज में सुख-शांति की कामना की। इस मौके पर ग्राम प्रधान राम प्रवेश मौर्या, राजू मौर्या आदि मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed