{"_id":"69f64594c61df9ba2a0525b4","slug":"parks-and-playgrounds-should-be-constructed-in-all-urban-local-bodies-dm-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-151722-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी नगर निकायों में बनवाया जाए पार्क और खेल मैदान : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी नगर निकायों में बनवाया जाए पार्क और खेल मैदान : डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। स्वच्छता, पर्यावरण व जल संरक्षण को लेकर शनिवार को ऑॅडिटोरियम हाॅल में बैठक हुई। बैठक में डीएम अनुपम शुक्ला समेत सभी चेयरमैन, ईओ व सभासद मौजूद रहे। डीएम ने सभी ईओ को निर्देश दिया कि नगर निकायों में पार्क व खेल मैदान का निर्माण किया जाए।जिलाधिकारी ने सभासदों से संवाद करके उनके वार्डो की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। समस्याओं को दूर करने के लिए संबंधित को निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि नक्शा पास करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया कर सकते हैं। नगर पालिका/पंचायत में ऐसे बहुत से कम है जिसके लिए हम शासन से फंड मांग सकते हैं।
सीवर स्टेटमेंट का बायोरेडीमेडिएशन होता है, तो इसके जगह पर हम बायो स्टेटमेंट प्लांट लगा सकते हैं। वर्ष 1995 से नगर पालिका के नये वार्डों का विस्तार नहीं हुआ है, जिसके लिए हम नगर पालिका का क्षेत्र बढ़ा सकते हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी सभी ईओ कर लें। साथ ही हर मोहल्ले व गली में लाइट व्यवस्था रहे। छठ पूजा के लिए जितने भी घाट के नए निर्माण होने हैं, उसकी कार्य योजना तैयार कर लें।
बरसात से पहले ही मई में अभियान चलाकर नालियों की सफाई कर ली जाए। इस मौके पर मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, उपजिलाधिकारी सदर रविश गुप्ता, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद लोकेश कुमार, उपजिलाधिकारी सैदपुर ज्योति चौरसिया आदि मौजूद रहीं।
Trending Videos