फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Patients with viral fever and high blood pressure arrived.

Ghazipur News: वायरल बुखार और उच्च रक्तचाप के पहुंचे मरीज

Mon, 26 Oct 2026 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Patients with viral fever and high blood pressure arrived.
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरसदपुर में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के बाद दवा की पर्ची देतीं डॉ.
जिले के 62 न्यू पीएचसी पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें सर्दी, खांसी, वायरल बुखार, उच्च रक्तचाप और मधुमेह के अधिक मरीज आए। इस दौरान करीब 2100 मरीजों ने उपचार कराने के साथ निशुल्क दवाइयां भी प्राप्त की।
विज्ञापन

नंदगंज : नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में पहुंचे 46 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच मेडिकल ऑफिसर डॉ. शालिनी भास्कर ने की। जांच के बाद मरीजों को उचित परामर्श देने के साथ आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। डॉ. शालिनी भास्कर ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर डायरिया, वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम समेत मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। उन्होंने लोगों को बदलते मौसम में साफ-सफाई और खानपान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। भड़सर : बिरनो क्षेत्र में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार और दवाएं उपलब्ध कराईं। तीन स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 150 मरीजों का उपचार किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लहुरापुर में चिकित्सक डॉ अजवत अंसारी ने 37 मरीजों का उपचार किया। वहीं बोगना स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक रविकांत बलवंत ने 86 मरीजों की जांच कर उपचार किया। अरसदपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. सोफिया बानो ने 27 मरीजों का उपचार किया। इस संबंध में बिरनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. सीपी मिश्रा ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण वायरल फीवर, खांसी-जुकाम और पेट दर्द जैसी समस्याओं के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसके अलावा छोटे बच्चों में मौसम परिवर्तन से संबंधित सामान्य स्वास्थ्य समस्याएं भी सामने आ रही हैं। महिलाओं में मासिक धर्म से संबंधित समस्याओं के मामले भी स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने लोगों से बदलते मौसम में सावधानी बरतने, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की। मेले में मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed