फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Alert for rain and strong winds for two days

Ghazipur News: दो दिन बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Mon, 26 Oct 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Alert for rain and strong winds for two days
बंगाल की खाड़ी में बने गहरे निम्न दबाव के कारण 28 और 29 अक्तूबर को जनपद समेत पूर्वांचल में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, लखनऊ के पूर्वानुमान के अनुसार, इस दौरान 50 से 90 मिलीमीटर तक वर्षा और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसे देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

प्रभारी उप कृषि निदेशक एवं जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि किसान कटी धान की फसल को तत्काल सुरक्षित स्थान पर रख लें या तिरपाल से ढक दें। हार्वेस्टर से कटाई का काम 28 अक्तूबर से पहले पूरा करने का प्रयास करें। मंडी और खलिहान में रखे अनाज को ऊंचे स्थान पर रखकर पॉलीथीन से सुरक्षित करें। उन्होंने बताया कि सरसों, चना और मटर की बुवाई वाले खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करें। 28 और 29 अक्तूबर को बुवाई, यूरिया-डीएपी समेत उर्वरकों के प्रयोग और कीटनाशकों के छिड़काव से बचें। टमाटर और बैंगन के पौधों को बांस का सहारा दें। केला और पपीता के पौधों को भी तेज हवा से बचाने के इंतजाम करें।
विज्ञापन

उमेश कुमार ने किसानों से कहा कि आकाशीय बिजली चमकने के दौरान खुले खेतों में न रहें और पशुओं को सुरक्षित शेड में रखें। विद्युत उपकरणों और पंपसेट की सुरक्षा का भी ध्यान दें। फसल बीमा कराने वाले किसान नुकसान होने पर टोल-फ्री नंबर 14447 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed