फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pickup truck loaded with cattle got stuck in the mud; smugglers fled when people out for a walk approached.

Ghazipur News: कीचड़ में फंसा गोवंश लदा पिकअप, टहलने निकले लोग नजदीक आए तो भागे तस्कर

Wed, 19 Aug 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Pickup truck loaded with cattle got stuck in the mud; smugglers fled when people out for a walk approached.
करीमुद्दीनपुर गांव के पास ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिंक रोड पर पिकअप मे लगे गोवंश। संवाद
लठ्ठूडीह। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र से स्थानीय गांव के पास ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिंक मार्ग पर मंगलवार की सुबह गोवंशों से लदी पिकअप कीचड़ में फंस गया। टहलने निकले स्थानीय लोगों के पास आने पर तीन लोग पिकअप को मौके पर ही छोड़कर भाग निकले, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कीचड़ ले बाहर निकालकर थाने ले आई। गोवंशों के स्वास्थ्य की जांच के बाद स्थानीय गो-आश्रय केंद्र भेजकर पुलिस वाहन के नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


करीमुद्दीनपुर गांव निवासी गुड्डू राय, राजनाथ राय, विकास पांडेय और रजनीश चौरसिया ने बताया कि रोजाना की तरह मंगलवार सुबह करीब चार बजे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के पास टहल रहे थे। इसकी दौरान उन्होंने देखा कि एक्सप्रेस-वे के लिंक रोड पर दो लोग धक्का देकर कीचड़ में फंसे पिकअप को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे। पर हमें देखते ही दोनों और पिकअप का चालक मौके से भाग गए। नजदीक पहुंचने पर पिकअप पर मौजूद तिरपाल को हटाया तो, उसमें तीन गोवंश लदे हुए मिले। इसके बाद फौरन पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। थाना प्रभारी निरीक्षक राजनारायण ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचने के बाद पुलिस ने लिंक रोड पर फंसी पिकअप को जेसीबी मशीन बुलाकर कीचड़ से बाहर निकलवाया गया। पुलिस पिकअप को कब्जे में लेकर थाने ले आई, जहां पिकअप में बंधे तीनों गोवंशों को बाहर निकाला गया। पशु चिकित्सकों के उनकी स्वास्थ्य की जांच के बाद स्थानीय गो-आश्रय केंद्र में भेज दिया गया। दूसरी तरफ, कब्जे में ली गई पिकअप ने नंबर की जांचकर वाहन मालिक और उसमें सवार तस्करों की तलाश शुरू कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed