{"_id":"69a47f28191640e0430d6f2f","slug":"razia-zahra-and-raju-chaudhary-top-the-singing-competition-ghazipur-news-c-313-1-aur1004-148157-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: गायन प्रतियोगिता में रजिया जहरा व राजू चौधरी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: गायन प्रतियोगिता में रजिया जहरा व राजू चौधरी अव्वल
विज्ञापन
विज्ञापन
गाज़ीपुर। वेलफेयर क्लब की ओर से आयोजित जनपद स्तरीय 29वीं आवाज़ का आगाज़ गायन प्रतियोगिता रविवार को नगर स्थित एक स्कूल में संपन्न हुई। अबीर-गुलाल की रंगत और मधुर स्वरों की गूंज के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में जनपद भर से 130 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
क्लब सचिव रामनाथ कुशवाहा के अनुसार जूनियर वर्ग में रजिया जहरा प्रथम, आद्या दूबे द्वितीय रहीं। नंदीश राय एवं तनिष्का प्रसाद शाह को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सांत्वना पुरस्कार रिद्धिमा सिंह , अद्विक राय, कशफ जहरा तथा राजीव कुमार को प्रदान किए गए। सीनियर वर्ग में राजू चौधरी ने प्रथम स्थान हासिल किया। अरविन्द चौहान द्वितीय रहे। संजली राय एवं वाजिहा परवीन शाह संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार दिव्यांशु रावत शाह, अनामिका, दिव्यम तिवारी, जैनब तथा शिमला को दिए गए।
इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ उप जिलाधिकारी डॉ. पुष्पेन्द्र पटेल, विशिष्ट अतिथि चन्द्रशेखर यादव उप जिलाधिकारी तथा पंकज सिंह कुशवाहा ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों को जनपद स्तरीय मंच प्रदान कर उन्हें माइक का सामना कराने का प्रयास सराहनीय है। निर्णायक मंडल में प्रो. डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. विद्या निवास पांडेय तथा लोक कलाकार अनिल वेदांती शामिल रहे।
अतिथियों का स्वागत सत्यदेव दूबे एवं अजय यादव ने किया, जबकि निर्णायक मंडल को प्रत्यूष साहू, सत्य प्रकाश तिवारी एवं पवन कुमार पांडेय ने स्मृति चिह्न भेंट किया। संचालन में पीजी कॉलेज टेरी के छात्रों ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
Trending Videos