फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Student returning home from school beaten up, three named

Ghazipur News: स्कूल से घर लौट रहे छात्र से मारपीट, तीन नामजद

Thu, 24 Sep 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Student returning home from school beaten up, three named
गंगौली/कासिमाबाद। क्षेत्र के उचौरी गांव में स्कूल से घर लौट रहे छात्र से रास्ते में मारपीट करने और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ओमप्रकाश चौहान की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ओमप्रकाश ने तहरीर में आरोप लगाया है कि 22 सितंबर को स्कूल से घर लौटते समय गांव के ही अरुण चौहान, दिव्यांशु चौहान और अर्जुन चौहान ने उसे घेर लिया। आरोप है कि तीनों ने फाइटर से मारपीट की और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में उसके चेहरे पर चोटें आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed